छत्तीसगढ़

Naxalites Surrender: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सुकमा में 25 लाख के इनामी समेत 16 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 2 हार्डकोर भी शामिल

Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। सरकार की आत्मसमर्पण नीति...

02, June, 2025 | Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। सरकार की आत्मसमर्पण नीति और ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से प्रभावित होकर, प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) के दो हार्डकोर सदस्यों सहित कुल 16 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने हथियार डाल दिए हैं। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

इनामी नक्सलियों में महिला और पुरुष सदस्य भी शामिल

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष हार्डकोर नक्सली पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा, एक पुरुष नक्सली पर 3 लाख रुपये और तीन अन्य पुरुषों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित था। शेष 10 नक्सली विभिन्न वारदातों में शामिल थे। ये सभी नक्सली जिले में कई बड़ी नक्सली वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

आत्मसमर्पण के दौरान बस्तर एसपी किरण चव्हाण, एएसपी उमेश गुप्ता, और सीआरपीएफ व जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली अब शासन की नई “छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025” के तहत सामान्य जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस नीति के तहत, आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और अन्य आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी, जिससे उन्हें मुख्यधारा में लौटने में मदद मिल सके।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम और इनाम राशि:

  • रीता उर्फ जोड़ी सुक्की (उम्र 36 वर्ष): 8 लाख रुपये, सीआरएस कंपनी सदस्य (महिला)
  • राहुल जुमने (उम्र 18 वर्ष): 8 लाख रुपये, पीएलजीए बटालियन सदस्य
  • लेकाम लखमा (उम्र 28 वर्ष): 3 लाख रुपये, टीडी टीम सदस्य
  • सोंडी बुटा (उम्र 20 वर्ष): 2 लाख रुपये, एरिया कमेटी सदस्य
  • तेलाम कोसा (उम्र 19 वर्ष): 2 लाख रुपये, एसजेडसीएम सदस्य
  • जोड़ी हुर्री (उम्र 29 वर्ष): 2 लाख रुपये, एओबी पार्टी सदस्य
  • माड़वी माइका (उम्र 18 वर्ष): ग्राम केरलापाल चेतना मंच सदस्य
  • रवि भीमा (उम्र 45 वर्ष): जीआरजी मिलिशिया सदस्य
  • सोंडी देवा (उम्र 30 वर्ष): नागाराम आरसीडीएफसीएमएस सदस्य
  • सोंडी हिडमा (उम्र 32 वर्ष): ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य
  • हेमला हिडमा (उम्र 40 वर्ष): ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य
  • माड़वी सन्ना (उम्र 42 वर्ष): ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य
  • पदाम दारा (उम्र 31 वर्ष): ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य
  • सोंडी भीमा (उम्र 32 वर्ष): ग्राम टोकनपल्ली संघम सदस्य
  • जुमने बेटू (उम्र 23 वर्ष): ग्राम गोंडपल्ली डीएफएमएस सदस्य
  • लेकाम लखमू (उम्र 30 वर्ष): ग्राम गोंडपल्ली डीएफएमएस सदस्य

यह आत्मसमर्पण अभियान छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो दर्शाता है कि सरकार की पुनर्वास नीतियां सफल हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button