chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR POLICE INVESTIGATION | 50 करोड़ की धमकी केस में अब कौन-कौन रडार पर?

 

रायपुर. रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को गैंगस्टर के नाम से धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई चौंकाने वाली बातें सामने आने का दावा किया जा रहा है।

पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी बनाए गए शोएब ढेबर पर सिर्फ कुकरेजा को धमकाने का ही आरोप नहीं है। तकनीकी जांच में शहर के कुछ सट्टेबाजों और ड्रग्स से जुड़े लोगों को धमकाने की जानकारी भी सामने आने की बात कही जा रही है।

मामले में शोएब को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे कोर्ट से राहत मिल गई और वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर चुकी है और अब उस पर इनाम घोषित करने की तैयारी की चर्चा है।

इसी बीच पुलिस उन लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है, जिन पर शोएब की मदद करने का संदेह है। दूसरी ओर, पूर्व महापौर एजाज ढेबर को गैंगस्टर अमन साव के नाम से मिली 50 करोड़ की कथित धमकी की जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button