chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | तोते के लिए फायर ब्रिगेड! हजारों लीटर पानी बहा …

 

नारायणपुर. नारायणपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। भीषण गर्मी में जहां लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं एक तोते को नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाकर हजारों लीटर पानी बहा दिया गया।

घटना OBC बॉयज हॉस्टल के पास की है। बताया जा रहा है कि एक पालतू तोता पेड़ पर जाकर बैठ गया था। उसे नीचे उतारने के लिए नगर सेना की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और पेड़ पर तेज पानी की बौछार की गई।

काफी देर तक चली इस मशक्कत के बाद तोता पेड़ से उतरकर पास की बिल्डिंग की छत पर आया, जहां उसे पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि यह तोता किसी बड़े अधिकारी का था।

अब इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या एक तोते के लिए आपातकालीन सेवाओं और पानी का इस तरह इस्तेमाल सही है?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button