chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | घर में घुसकर गोलियां… बेटे की मौत!

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर में देर रात ऐसा हमला हुआ जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में नकाबपोश बदमाश सीधे कांग्रेस नेता समेलाल कश्यप के घर में घुस गए। पहले पूरे परिवार को बंधक बनाया, फिर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
इस हमले में बड़े बेटे आयुष कश्यप को दो गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छोटा बेटा आशुतोष भी गोली लगने से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि बदमाश लूट के इरादे से आए थे, लेकिन घटना ने खौफनाक मोड़ ले लिया।
वारदात के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है। पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है।



