chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | RTE पर सख्ती! स्कूलों की लिस्ट मांगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में RTE को लेकर अब टकराव खुलकर सामने आ गया है। एक तरफ प्राइवेट स्कूल पैसे बढ़ाने की मांग पर अड़े हैं, तो दूसरी तरफ सरकार ने सीधा एक्शन मोड ऑन कर दिया है। डीपीआई ने सभी DEO से उन स्कूलों की लिस्ट मांगी है जो RTE के तहत 25% बच्चों को एडमिशन नहीं दे रहे।
साफ चेतावनी है अगर नियम नहीं मानोगे तो मान्यता तक रद्द हो सकती है। उधर स्कूल एसोसिएशन सरकार से कह रहा है कि पहले प्रति छात्र मिलने वाली राशि बढ़ाओ, तभी नियम निभाना संभव है। यानी अब ये लड़ाई सीधी ‘एडमिशन vs फंड’ बन चुकी है।



