chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG BREAKING | SP छुट्टी पर गईं, अब जिले की पुलिस की कमान नए अधिकारी के हाथ में

रायपुर। बलौदाबाजार में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव हो गया है। जिले की SP भावना गुप्ता अब करीब 4 महीने के लिए छुट्टी पर जा रही हैं। गृह विभाग ने उनका मातृत्व अवकाश मंजूर कर दिया है, जो 14 अगस्त तक चलेगा।

अब उनकी जगह चौथी बटालियन माना के कमांडेंट OP शर्मा को एडिशनल चार्ज दिया गया है। यानी अगले 117 दिनों तक जिले की पुलिस कमान OP शर्मा के हाथ में रहेगी। इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और अब सबकी नजर नए कप्तान के कामकाज पर रहेगी।



