CHHATTISGARH WEATHER | छत्तीसगढ़ में आग उगलती गर्मी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब गर्मी ने असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर में तापमान 41 डिग्री पार कर चुका है और हालात दिन-ब-दिन और बिगड़ते नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ चुका है और अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। उल्टा आने वाले 5 दिनों में पारा और 3 से 5 डिग्री तक चढ़ सकता है।
सबसे ज्यादा असर मध्य छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा, जहां गर्मी और भी खतरनाक रूप ले सकती है। वहीं 16 अप्रैल से लू चलने की चेतावनी भी जारी कर दी गई है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।
दिन ही नहीं, अब रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में डॉक्टर और मौसम विभाग दोनों ही अलर्ट मोड में हैं।
लोगों को साफ चेतावनी दी गई है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, ज्यादा पानी पिएं और बच्चों-बुजुर्गों का खास ख्याल रखें, वरना लू सीधे सेहत पर असर डाल सकती है।



