chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG VYAPAM EXAM | व्यापम परीक्षा का टाइम बदला

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी का असर अब परीक्षाओं पर भी दिखने लगा है। व्यापम ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी परीक्षाओं का टाइम बदल दिया है।

अब व्यापम की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी। 26 अप्रैल को होने वाली मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में भी यही टाइम लागू रहेगा।

सिर्फ टाइम ही नहीं, नियम भी सख्त कर दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले सेंटर पहुंचना होगा। 9:30 बजे के बाद एंट्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।

ड्रेस कोड भी लागू कर दिया गया है। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना जरूरी होगा, जबकि काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी जैसे रंग पूरी तरह बैन रहेंगे। जूते की जगह चप्पल पहनकर ही एंट्री मिलेगी।

परीक्षा केंद्र में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बेल्ट, पर्स, यहां तक कि आभूषण भी पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सीधे अभ्यर्थिता खत्म कर दी जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button