chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | नौकरी का सपना दिखाकर बड़ा खेल… रायपुर में फर्जी नियुक्ति पत्र कांड

रायपुर. रायपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा खेल सामने आया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया और चौंकाने वाली बात ये कि इसमें सचिव और उप सचिव के डिजिटल सिग्नेचर तक कॉपी कर दिए गए।
ये फर्जी लेटर कई अभ्यर्थियों तक भी पहुंच चुका है, जिससे मंत्रालय में हड़कंप मच गया है। आदेश में 5 मार्च 2026 की तारीख डालकर अलग-अलग विभागों परिवहन, राजस्व, वन, पंचायत और स्कूल शिक्षा में नियुक्ति की सिफारिश दिखा दी गई।
रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू हो गई है। शुरुआती शक ये है कि अंदर के ही किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है, क्योंकि डिजिटल सिस्टम और सिग्नेचर तक पहुंच आसान नहीं होती।
अगर सरकारी सिस्टम के डिजिटल सिग्नेचर भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों का डेटा कितना सुरक्षित है?



