छत्तीसगढ़ के शेष 78 कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव समिति की अंतिम बैठक कुछ देर पहले समाप्त हो चुकी है। प्रत्याशियों की लिस्ट अब कभी भी आ सकती है। लिस्ट को अंतिम रूप देने ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को दिल्ली में रोककर रखा गया था, जबकि नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव आज सबेरे ही रायपुर आ गए और अब अपने क्षेत्र अंबिकापुर के लिए निकलने की तैयारी में हैं। दिल्ली से कुछ देर में लिस्ट जारी हो जाने के बाद भूपेश बघेल भी रायपुर के लिए उड़ान भरने वाले हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के प्रेशर के कारण ही लिस्ट का काम जल्दी निपटा है। जिस तरह कुछ सीटें बुरी तरह फंसी हुई थी और प्रदेश के नेता दो से तीन नाम को लेकर उलझे हुए थे, उस स्थिति में दूसरी सूची आने में दो से तीन दिन और लग जाते। लिस्ट फाइनल हो जाने के बाद राहुल गांधी ने प्रदेश प्रभारी पुनिया से कहा है छत्तीसगढ़ में होने वाली स्टार प्रचारकों की सभाओं की तारीख तय करने में देर ना करें।
Related Articles

बिलासपुर हाई कोर्ट का के कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला, निलंबन अवधि को ड्यूटी का हिस्सा माना जाएगा
6 hours ago

President Droupadi Murmu CG Visit: राष्ट्रपति मुर्मू का विधानसभा में संबोधन, बोली- “यहां आकर पता चला, क्यों कहा जाता है छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”
7 hours ago