chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH BREAKING | आत्मानंद स्कूल भर्ती पर अचानक रोक!

 

रायपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। DPI ने प्रदेशभर में चल रही शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों की संविदा भर्ती प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

जारी आदेश के मुताबिक अब जिलेवार भर्ती नहीं होगी। इसके बजाय सभी पदों के लिए केंद्रीयकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का संचालन केंद्रीय स्तर पर किया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों की सूची संचालनालय की ओर से जिलों को भेजी जाएगी।

बताया जा रहा है कि जिलेवार भर्ती प्रक्रिया में लगातार गड़बड़ी और शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी वजह से सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह केंद्रीकृत करने का फैसला लिया है।

अब नए सिरे से परीक्षा कैलेंडर जारी होने की चर्चा है। ऐसे में भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों को फिलहाल और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि सरकार का मानना है कि केंद्रीकृत परीक्षा से पारदर्शिता बढ़ेगी और भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता आएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button