Anti Naxal Operation: 30 फीट ऊंचे नक्सली स्मारक को ध्वस्त, सर्च अभियान जारी
Anti Naxal operation: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन तेज गति से जारी है। इसी क्रम में एफओबी भीमाराम-पुजारी कांकेर एक्सीस पर....
20, March, 2025 | बीजापुर। Anti Naxal operation: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन तेज गति से जारी है। इसी क्रम में एफओबी भीमाराम-पुजारी कांकेर एक्सीस पर नक्सलियों द्वारा बनाए गए 30 फीट ऊंचे स्मारक को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया। यह अभियान उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चलाया गया।
संयुक्त ऑपरेशन में जवानों की बड़ी कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेटीएफ सुरक्षा कैंप भीमाराम से कोबरा 204 और केरिपु 81 वाहिनी की संयुक्त टीम ने इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने नक्सल स्मारक को ध्वस्त कर दिया, जो इस इलाके में उनकी मजबूत पकड़ का प्रतीक माना जाता था।
नक्सल प्रभाव वाले क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई
सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के तहत आंतरिक इलाकों में कैंप स्थापित होने के बाद नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारक और प्रशिक्षण केंद्रों को ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं, बटालियन क्षेत्र में फोर्स पूरी तरह एक्टिव है और व्यापक सर्च अभियान जारी है, जिससे इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर और अधिक अंकुश लगाया जा सके।



