chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATISGARH | ट्रेड लाइसेंस सिस्टम ठप! 50 हजार आवेदन अटके

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कारोबार शुरू करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेड लाइसेंस जारी करने वाला CHiPS का सॉफ्टवेयर पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ा है। हालत ये है कि पूरे प्रदेश में 50 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित हो गए हैं और हजारों लोग नया बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे।

दरअसल राज्य सरकार ने हाल ही में ट्रेड लाइसेंस को छोटे-बड़े सभी कारोबारियों के लिए अनिवार्य कर दिया है। अब सिर्फ होटल, मॉल और अस्पताल ही नहीं, बल्कि गली-मोहल्ले की किराना दुकान, ठेला लगाने वाले और घूम-घूमकर सामान बेचने वालों को भी लाइसेंस लेना जरूरी होगा।

नई व्यवस्था में लाइसेंस फीस दुकान के आकार और सड़क की चौड़ाई के हिसाब से तय की जानी है। इसके लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से सिस्टम शुरू ही नहीं हो पाया। वहीं पुराना सिस्टम भी बंद कर दिया गया, जिससे कारोबारियों की परेशानी और बढ़ गई।

सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि नए सिस्टम को लेकर अब तक नगर निगम अधिकारियों और च्वाइस सेंटर संचालकों को कोई ट्रेनिंग नहीं दी गई है। दुकान के क्षेत्रफल की जांच कैसे होगी, फीस में बदलाव कैसे होगा और आवेदन सत्यापन का तरीका क्या रहेगा, इसे लेकर भी अब तक स्पष्ट व्यवस्था नहीं बन पाई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button