छत्तीसगढ़राजनीती

भाजपा राजनीति नहीं, व्यापार करने वाली सत्ताभोगी पार्टी : दिग्विजय सिंह

रायपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा।
रायपुर एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि 15 साल तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार रही, लेकिन प्रदेशवासियों की समस्या का समाधान करने के बजाए पार्टी के पदाधिकारी सत्ता भोगी बन गए।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति नहीं बल्कि व्यापार करने का आरोप लगाया। दिग्विजय ने कहा कि जनता ने विधानसभा चुनाव में सही निर्णय लिया और कांग्रेस को जीत दिलाई है। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जो वादे किए उसे सभी राज्यों में पूरा करे। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें अब तक जो भी जिम्मेदारी दी है, उन्होंने बखूबी से निभाया है। पार्टी का निर्णय सर्वमान्य होगा।
गुस्र्दक्षिणा नहीं , मैं भूपेश का गुरु नहीं
दिग्विजय ने कहा कि भूपेश बघेल का मैं गुरु नहीं हूं। उन्होंने मुझे गुस्र्दक्षिणा नहीं दी है। जब मैं मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री था, तो वे युवा नेता रहे। मेरी सरकार में सहयोगी थे|

जनता की सेवा करने की दी सलाह

दिग्विजय ने कहा कि मैंने भूपेश बघेल को जनता की सेवा करने की सलाह दी है। जनता से जो वादे किए हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। तभी जनता लोकसभा चुनाव में भरोसा करेगी।

Related Articles

Back to top button