छत्तीसगढ़

डिजाइन व गुणवत्ता के अनुसार हो काम: कमिश्नर

निगम आयुक्त ने किया निर्माणाधीन प्लेनेटोरियम व व्यापार विहार स्थित स्मार्ट सड़क का निरीक्षण

बिलासपुर। निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय ने व्यापार विहार स्थित निर्माणाधीन प्लेनेटोरियम व स्मार्ट सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर दोनों ही कार्यों के डीपीआर, ड्राइंग डिजाइन देखा। उन्होंने तय गुणवत्ता के अनुसार समय सीमा पर काम करने निर्देश दिए।
व्यापार विहार रोड करीब 27 करोड़ की लागत से स्मार्ट सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी तरह व्यापार विहार आक्सीजोन परिसर में करीब 7 करोड़ की लागत से प्लेनेटोरियम निर्माण डोर लेबल तक पिलर ढलाई का काम चल रहा है। दोनों ही कार्यों का जायजा लेने कमिश्नर पहुंचे। स्मार्ट सड़क निर्माण के दौरान मौके पर ही डीपीआर, ड्राइंग व डिजाइन देखा और इंजीनियरों से निर्माण की तकनीकी जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर ने कहा कि व्यापार विहार संभाग का बड़ा थोक बाजार है। इससे जुड़े पॉश कालोनी हैं और रेलवे स्टेशन जाने का यह प्रमुख मार्ग है। वीवीआईपी पर्सन का भी आना इस मार्ग पर लगा रहता है। इसलिए इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने तय मापदंड और गुणवत्ता के अनुसार ही कार्य करने इंजीनियरों को निर्देशित किया। ठेकेदार ने बताया कि सड़क को खोदकर बेस बनाने और लेबल पर लाने के साथ ड्रेनेज ढ़ालने का कार्य किया जा रहा है। इस पर कमिश्नर ने कहा कि व्यस्तम मार्ग होने के कारण लोगों को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखें और जल्द कार्य पूर्ण हो इस दिशा में कार्ययोजना बनाएं। इसके बाद कमिश्नर पाण्डेय आक्सीजोन पहुंचे। यहां भी मौके पर ड्राइंग डिजाइन देखे और इंजीनियर से तकनीकी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इंट्रेंस और एग्जीट पाइंट सहित पाîकग स्थल की जानकारी ली। कंस्ट्रक्शन एरिया में हाल और विभिन्न सुविधाओं के संबंध में डीपीआर ड्राइंग व डिजाइन से जानकारी ली और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सुरेश बरुआ, उप-अभियंता श्रीकांत नायर, प्रिया सिह व ठेकेदार मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button