छत्तीसगढ़

साइंस कॉलेज मैदान हो रहा तैयार, एक साथ खेले जा सकेंगे कई खेल

11 करोड़ की लागत से हो रहा काम

बिलासपुर। शहर के साइंस कॉलेज मैदान में दिल्ली के प्रगति मैदान की झलक नजर आएगी। नगर निगम इसे ध्यान मे रखते हुए बाउंड्रीवाल, मंच आदि पहले ही तैयार कर लिया है। तकरीबन 11 करोड़ की लागत से यहां काम हो रहा है। इसमें सबसे अधिक खुशी की बात यह है कि विभिन्न तरह के स्पोट्र्स में रूचि रखने वालों को ख्ोलने का अवसर मिलेगा।
शहर के भीतर किसी तरह का बड़ा आयोजन होने पर लोगों को सड़क जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए अरपापार साइंस कॉलेज मैदान का चयन किया गया है। इस मैदान को दिल्ली के प्रगति विहार मैदान की तरह विकसित करने की तैयारी है। इसे निगम वीवीआईपी के कार्यक्रमों के लिहाज से तैयार कराएगा। जहां बड़ा मैदान होने के अलावा सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था होगी। वीआईपी को भीड़ से अलग निकालने के लिए पीछे से अलग रास्ता तैयार किया जाएगा। इससे कि वीआईपी का कारकेट सीधे मंच के पास से निकलकर अलग दरवाजे से बाहर निकल जाएगा। इसके अलावा अतिथियों को भी उसी रास्ते से भीड़ से दूर बाहर निकाल लिया जाएगा। इस लिहाज से भी साइंस कॉलेज को सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। इसे पूर्व में भी विकसित करने के लिए नगर निगम ने योजना तैयार की थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हो पाया। अब एक बार फिर इसे नए सिरे से विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके बनकर तैयार होने के बाद शहर में होने वाले सारे बड़े आयोजनों को वहीं शिफ्ट कर दिया जाएगा। शहर अंदर के सभा स्थलों में बड़े आयोजनों की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यहां वालीबाल, क्रिकेट, बास्केटबाल, कबड्डी, कबड्डी कोर्ट, फुटबाल जैसे गेत होंगे।

Related Articles

Back to top button