chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CSMCL SCAM | 182 करोड़ का मैनपॉवर घोटाला, EOW की पहली चार्जशीट से मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के चर्चित मैनपॉवर ओवरटाइम भुगतान घोटाले में EOW और ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। स्पेशल कोर्ट में करीब 182.98 करोड़ रुपये के अतिरिक्त भुगतान मामले में पहली चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
जांच में सामने आया है कि फर्जी बिल, ओवरटाइम पेमेंट और कमीशनखोरी के जरिए बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई थी। इस मामले में 12 लोगों के नाम चार्जशीट में शामिल किए गए हैं।
EOW ने साफ कहा है कि यह सिर्फ पहली चार्जशीट है और अभी कई लोगों की भूमिका की जांच जारी है। आगे और भी नाम और खुलासे सामने आ सकते हैं।



