CHHATTISGARH | जगदलपुर बना सत्ता का सेंटर!

रायपुर। जिस बस्तर का नाम कभी सिर्फ नक्सलवाद से जुड़ता था, अब वहीं देश की सबसे हाई-प्रोफाइल बैठकों में से एक हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। खास बात ये है कि इस बैठक में छत्तीसगढ़, यूपी, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।
सरकार इसे सिर्फ प्रशासनिक बैठक नहीं, बल्कि “बदलते बस्तर” की तस्वीर के तौर पर दिखा रही है। जिस इलाके में कभी बड़े नेताओं का जाना भी मुश्किल माना जाता था, वहां अब देश के बड़े चेहरे जुट रहे हैं।
शाह पहले ही कह चुके हैं कि 31 मार्च 2026 को बस्तर नक्सलवाद से आजाद हुआ। अब सरकार यहां विकास, निवेश, पर्यटन और नई पहचान का मॉडल तैयार करने की बात कर रही है। बैठक में कानून व्यवस्था, नक्सल रणनीति, सीमा विवाद, सड़क, बिजली और विकास जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
बस्तर में इस मेगा बैठक को लेकर सुरक्षा के भी बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। सरकार इसे “नए बस्तर” का सबसे बड़ा संदेश मान रही है।



