hindi newsनेशनलराजनीती

BJP RAJYA SABHA CANDIDATES | राज्यसभा टिकटों ने चौंकाया!

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है और इस बार कई फैसलों ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।

सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान की है, जहां केंद्रीय मंत्री और मौजूदा राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट नहीं मिला। उनकी जगह बीजेपी ने डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया पर भरोसा जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम भी चर्चा में था, लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया।

गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को टिकट मिला है। वहीं अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक, मणिपुर से ए. शारदा देवी और ओडिशा उपचुनाव के लिए देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया गया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन 8 जून तक भरे जाएंगे। 9 जून को जांच होगी, 11 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और 18 जून को मतदान कराया जाएगा। बीजेपी की इस सूची ने कई नए राजनीतिक समीकरणों को जन्म दे दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button