chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

DURG VIRAL AUDIO | वायरल ऑडियो के बाद दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

दुर्ग. दुर्ग पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी के आरोप ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। एक वायरल ऑडियो के बाद पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ SI तुलसीराम साहू और खुर्सीपार में पदस्थ SI देव लाल साहू को सस्पेंड कर दिया गया है।

आरोप है कि एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार महिला को छोड़ने के बदले 50 हजार रुपए की मांग की गई थी। महिला की बेटी ने रिश्वत मांगने का आरोप लगाया और बातचीत का ऑडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

प्रारंभिक जांच में दोनों अधिकारियों की कथित मिलीभगत सामने आने के बाद SSP विजय अग्रवाल ने दोनों को निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच कर दिया है। महिला पक्ष का आरोप है कि मामले में कुछ अन्य लोगों ने भी पैसे मांगे थे और बातचीत में सीनियर अधिकारियों तक रकम पहुंचाने की बात कही गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी नगर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंपी गई है। 3 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button