छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा -रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोया

रायपुर। रायपुर के लोकसभा के प्रत्याशी प्रमोद दुबे के नामांकन रैली-सभा सुभाष स्टेडियम स्थित मैदान में कांग्रेस के महासभा एवं नामांकन रैली निकाली गई जो नलघर चौक होते हुए कलेक्टोरेट परिसर पहुंची। इससे पहले सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि रमन सरकार कमीशनखोरों की सरकार रही है और इसने छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोया है।
श्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीब और किसानों की सरकार है। यह छत्तीसगढ़ की जनता की भलाई और विकास पर कार्य करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रमन सरकार पर वार करते हुए कहा कि रमन की सरकार भ्रष्टाचार, गांव-गरीब का शोषण करने वाली रही है और केन्द्र में जुमलेबाजी की सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार कमीशनखोरों की सरकार रही है, जिसने छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोया है। कांग्रेस की सरकार ने तीन महीने में जो वादा किया, उसे पूरा किया और जो कर्ज लिया वो किसान और गरीबों के हित में लिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को सभी 11 सीटों पर जीत हासिल होगी। श्री बघेल ने रायपुर से प्रमोद दुबे को भारी मतों से जीताने की अपील की। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आई। इस सभा एवं रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी.एल. पुनिया, लोकसभा प्रभारी मंत्री शिवकुमार डहरिया, कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, श्रीमती अनीता शर्मा, कुलदीप जुनेजा, युवा विधायक विकास उपाध्याय एवं सभी मोर्चा संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

Related Articles

Back to top button