प्रार्थना की आड़ में धर्मांतरण करने पर विवाद, दो महिलाओ की मोहल्ले वासियों ने कर दी पिटाई

16.06.23| देश में धर्मांतरण का खेल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कई जगहों से धर्मांतरण मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है। जहां प्रार्थना की आड़ में धर्मांतरण करने पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक महिला और युवती को मोहल्ले वासियों ने पिटाई की है। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। जय श्री राम का नारा लगाने के लिए महिला और युवती पर दबाव डाल रहे हैं। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 3 दिन पहले हुए विवाद का वीडियो अब सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच कार्रवाई नहीं करने का लिखित समझौता भी हुआ था।
आपको बता दें कि ये जो मामला है उरला थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक साहू परिवार रहता है उनके एक रिलेटिव है जो इसाई धर्म अपना ली और अब उसके घर पर लगातार पूजा की जगह प्रार्थना होती है महिला ने लोगों को बुलाकर ज्यादा प्रार्थना करवा रही थी। इसको लेकर साहू परिवार आपत्ती जताई। महिला को लोगों ने काफी समझाया। नहीं समझ पाई तो हिंदू संगठन के लोगों ने भी उन्हें दूबारा ऐसा नहीं करने की समझाइश दी थी। हालंकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। जिसके बाद साहू परिवार ने फिर ऐसा करते देखा तो फिर ये मामला उठा। फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षा पिटाई में उतर गए। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने थाने पहुंचे। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुई।