chhattisgarhअन्तर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़नेशनल

अर्जुन यादव संचालित कर रहा था महादेव ऐप के 20 से ज़्यादा पैनल, रिमांड 23 मई तक बढ़ी

महादेव सट्टा ऐप में गिरफ़्तार अर्जुन यादव ने कई चौंकाने वाले ख़ुलासे किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि- वो ख़ुद महादेव ऐप के 20 से ज़्यादा पैनल संचालित करता था। कोर्ट ने उसके रिमांड की अवधि 9 दिनों के लिए बढ़ाकर 23 मई तक कर दी है। EOW की अर्जुन यादव से पूछताछ लगातार जारी है और उन्हें लगता है कि और भी ज़्यादा राज़ खुलने वाले हैं। वैसे अधिकारी कह रहे हैं कि- जिन पैनल का वो संचालन कर रहा था, उसमें भारत में कोलकाता और श्रीलंका के 4 पैनल भी शामिल हैं। बता दें कि- महादेव सट्टा ऐप केस में दो सौ से अधिक बैंक खातों में करोड़ों रुपये फ़्रिज़ करवाने सहित श्रीलंका में पैनल संचालन का ख़ुलासा करने वाले बर्ख़ास्त आरक्षक अर्जुन यादव के आलावा जेल में बंद अन्य आरोपी सुनील दमानी, चंद्रभूषण वर्मा, भीम सिंह यादव, सतीश चंद्राकर, रितेश यादव और राहुल वक्ते की रिमांड अवधि भी बढ़ाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button