chhattisgarhछत्तीसगढ़

तेंदुए को मारकर उसके अंगों को काटकर ले गए तस्कर

तेंदुए को मारकर, उसके अंगों की तस्करी का मामला सामने आया है। तस्कर तेंदुए के दांत और नाख़ून के साथ अन्य अंगों को काटकर ले गए हैं। कटघोरा वनमंडल के चैतमा रेंज के राहा बीट के अंतर्गत आने वाले कक्ष क्रमांक 25 में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को मृत अवस्था में देखा और इसके बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वन-विभाग के अधिकारी मामले की छानबीन में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि- दो दिन पहले तीन बकरियों का तेंदुए ने शिकार किया था, जिसके बाद शिकारियों ने तेंदुए को अपना शिकार बना लिया। वन विभाग के अधिकारियों की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया, तो ये बात सामने आई की, इसमें स्थानीय लोगों का हाथ हो सकता है। क्योंकि तस्करों ने इतनी सफ़ाई से अंग काटे हैं, जिसके आधार पर अधिकारी भी भौंचक्के रह गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button