BREAKING | वैभव सूर्यवंशी की शतकपारी, छठा U19 वर्ल्ड कप भारत के नाम

हरारे (जिम्बाब्वे)। ICC U-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (175 रन) की तूफानी पारी ने भारतीय टीम को 412 रनों का विशाल लक्ष्य दिलाया। इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ढेर हो गई।
भारतीय टीम ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में यह खिताब जीता था। फाइनल में यह भारत का लगातार छठा और कुल 10वां फाइनल था। इंग्लैंड ने अब तक केवल 1998 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है।
भारत की पारी –
कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ओपनर वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन उसके बाद वैभव ने 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्के की मदद से 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए। टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 411/9 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इंग्लैंड की पारी –
रन चेज़ में इंग्लैंड की शुरुआत कमजोर रही। बेन डॉकिन्स ने 66 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए। कालेब फाल्कनर ने 115 रन बनाए और भारतीय गेंदबाज आरएस अम्बरीष ने 3, दीपेश देवेंद्रन ने 2 विकेट लिए। इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।
भारत का सफर –
ग्रुप स्टेज: USA और बांग्लादेश को हराया।
सुपर-6: जिम्बाब्वे को 204 रन से और पाकिस्तान को 58 रन से हराया।
सेमीफाइनल: अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया।
फाइनल प्लेइंग-11 (भारत) : वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्बरीष, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
फाइनल प्लेइंग-11 (इंग्लैंड) : जोसेफ मूर्स, बेन डॉकिन्स, बेन मेस, थॉमस रेव (कप्तान/विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन
हेड टू हेड –
कुल मुकाबले: 56
भारत जीता: 42
इंग्लैंड जीता: 13
टाई: 1
भारत U19 स्क्वॉड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), खिलान पटेल, मोहम्मद एनान, हरवंश पंगालिया, आरएस अम्बरीष, कनिष्क चौहान, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन



