President Will Visit CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर, 1 घंटे 55 मिनट का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय
President Will Visit CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर आ रही हैं। उनके इस दौरे की अवधि कुल...

21, March 2025 | रायपुर | President Will Visit CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर आ रही हैं। उनके इस दौरे की अवधि कुल 1 घंटे 55 मिनट होगी। यात्रा के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी, जिनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम निर्धारित हो गया है।
सुबह रायपुर आगमन और विधानसभा रवाना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:35 बजे रायपुर स्थित माना विमानतल पर पहुंचेंगी। वहां से वे सुबह 10:45 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के लिए रवाना होंगी।
विधानसभा में विधायकों को करेंगी संबोधित
सुबह 11:05 बजे राष्ट्रपति विधानसभा पहुंचेंगी, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे 11:15 से 12:00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस दौरान वे वृक्षारोपण करेंगी, विधायकों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाएंगी और उन्हें संबोधित करेंगी। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है।
भुवनेश्वर के लिए होंगी रवाना
विधानसभा में संबोधन और अन्य कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रपति मुर्मू 12:10 बजे माना विमानतल के लिए रवाना होंगी और फिर दोपहर 12:30 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेंगी।
सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा को संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह सुरक्षा प्रबंधन में सहयोग करेंगे। डीआईजी संतोष सिंह को विमानतल की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सम्पूर्ण सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा करेंगे, जिससे यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।