President Droupadi Murmu CG Visit: 24 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विधानसभा के रजत जयंती समारोह में लेंगी भाग
President Droupadi Murmu CG Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर पहुंचेंगी। उनके आगमन के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में...

23, March, 2025 | रायपुर | President Droupadi Murmu CG Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर पहुंचेंगी। उनके आगमन के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विधानसभा में विधायकों को करेंगी संबोधित
छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस 25वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित विशेष सत्र में राष्ट्रपति ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वे विधायकों से संवाद करेंगी और उन्हें लोकतंत्र, विधानसभा की प्रगति और राज्य के विकास को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देंगी।
विधायकों को देंगी संसदीय कार्यों की टिप्स
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा में विधायकों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा करेंगी। साथ ही, वे सदन में प्रभावी कार्य संचालन और विधायी प्रक्रियाओं को लेकर विधायकों को सुझाव भी देंगी।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रदेश के सभी वरिष्ठ राजनेता, मंत्री और विधायक शामिल होंगे, जिससे यह आयोजन और भी महत्वपूर्ण बन जाएगा।