छत्तीसगढ़

Utkal Divas 2025: ‘ओडिशा के गठन का उत्सव नहीं, संघर्ष और सांस्कृतिक एकता की प्रेरणा’ -सीएम विष्णुदेव साय

Utkal Divas 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महिला थाना चौक (मधुसूदन दास चौक) पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी...

1, April, 2025 | रायपुर। Utkal Divas 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महिला थाना चौक (मधुसूदन दास चौक) पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर मधुसूदन दास की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्कल समाज और ओडिशा वासियों को उत्कल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्कल दिवस सिर्फ ओडिशा राज्य के गठन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह एक संघर्ष, आत्मगौरव और सांस्कृतिक एकता की प्रेरणा है। ओडिशा के गठन में बैरिस्टर मधुसूदन दास के योगदान को याद करते हुए उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 1936 को उनके संघर्ष और दूरदृष्टि के कारण ही ओडिशा राज्य का गठन संभव हो सका।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में उत्कल समाज के लोग निवास करते हैं, जो राज्य की सामाजिक समरसता और विविधता को और भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सदियों से सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्ते रहे हैं। विशेष रूप से महाप्रभु श्री जगन्नाथ के भोग के लिए देवभोग क्षेत्र का चावल, जो अब भी छत्तीसगढ़ से जाता है, दोनों राज्यों के बीच धार्मिक जुड़ाव का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद हमेशा छत्तीसगढ़ पर बना रहेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कल समाज के योगदान को भी सराहा और राज्य में उनकी अहम भूमिका की सराहना की, जो राज्य की सांस्कृतिक धारा को समृद्ध करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button