Bastar Pandum 2025: बस्तर पंडुम उत्सव में अमित शाह ने महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव को किया नमन, कहा- जल, जंगल, जमीन के लिए दी आहुति
Bastar Pandum 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडुम उत्सव में शिरकत की और वीर महाराजा प्रवीरचंद...

06, April, 2025 | रायपुर। Bastar Pandum 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडुम उत्सव में शिरकत की और वीर महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव ने जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मैं उन्हें विनम्रतापूर्वक नमन करता हूं।”
‘जन-जन के राजा थे महाराजा भंजदेव’
अमित शाह ने महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव को एक प्रजावत्सल राजा बताते हुए कहा कि वे अपने प्रजा के दिलों में बसे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उनकी बढ़ती लोकप्रियता को सहन नहीं कर पाई और साज़िश के तहत उनकी हत्या करवा दी गई।
‘बस्तर अब लाल आतंक से मुक्त होने की राह पर’
गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद के लाल आतंक से मुक्त होने की कगार पर है और तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि महाराजा भंजदेव की आत्मा आज भी बस्तर के लोगों को आशीर्वाद दे रही होगी।
आदिवासी संस्कृति और विकास पर जोर
बस्तर पंडुम उत्सव के मंच से अमित शाह ने बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नमन किया और आदिवासी समाज के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों के हक, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।