छत्तीसगढ़

Naxal Free Village: नक्सल मुक्त हुआ सुकमा का एक गांव, जहां कभी नीम के पेड़ के नीचे लगती थी नक्सल की जन अदालत

Naxal Free Village: दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक से सटे गांव बड़ेसेट्टी ने एक लंबा वक्त नक्सल आतंक में गुजारा है। कभी यहां नीम के पेड़ के नीचे नक्सली जन अदालतें लगाते थे...

21, April, 2025 | Naxal Free Village: दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक से सटे गांव बड़ेसेट्टी ने एक लंबा वक्त नक्सल आतंक में गुजारा है। कभी यहां नीम के पेड़ के नीचे नक्सली जन अदालतें लगाते थे और 10 से ज्यादा लोगों को सरेआम मौत की सजा दी गई थी। गांव की आबादी 1700 और वोटर 1400 हैं। कभी यह इलाका नक्सलियों का बड़ा जंक्शन था, लेकिन अब 11 सक्रिय नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद इसे नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है।

पहले यहां का बड़ा बाजार नक्सलियों के डर से बंद हो गया था। सरकारी भवन, स्कूल, छात्रावास सब ध्वस्त कर दिए गए थे। गांव में हाजिरी देना और हर गतिविधि की जानकारी देना अनिवार्य था। नक्सली खुद को “सरकार” बताते थे और उनकी बात न मानने वालों को सरेआम सजा देते थे।

अब गांव में 7 प्राथमिक शालाएं, 9 आंगनबाड़ी केंद्र, छात्रावास व आश्रम संचालित हो रहे हैं। सुरक्षा कैंप की स्थापना और शांति लौटने के बाद गांव विकास की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों की प्रमुख मांगें—सड़क, पुल और पक्के मकान हैं, क्योंकि अभी भी 90% मकान खपरैल के बने हैं। नक्सल मुक्त बड़ेसेट्टी अब उम्मीद और बदलाव का प्रतीक बनता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button