छत्तीसगढ़

Dr. Surendra Dubey Passed Away: हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, हार्ट अटैक से ACI अस्पताल में ली अंतिम सांस

Dr. Surendra Dubey Passed Away: छत्तीसगढ़ और देशभर में अपने हास्य और व्यंग्य से लोगों को हँसाने वाले पद्मश्री सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज....

रायपुर। Dr. Surendra Dubey Passed Away: छत्तीसगढ़ और देशभर में अपने हास्य और व्यंग्य से लोगों को हँसाने वाले पद्मश्री सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज निधन हो गया है। उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद रायपुर स्थित ACI अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

डॉ. सुरेंद्र दुबे देशभर में अपने तेज धार वाले व्यंग्य, चुटीले अंदाज और हास्य कविताओं के लिए प्रसिद्ध थे। वे मंचीय काव्य की दुनिया में एक अदम्य हस्ताक्षर थे और उन्होंने देश-विदेश में छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी।

उनके निधन से साहित्य, संस्कृति और काव्य मंचों को गहरा आघात पहुंचा है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक, कवि और साहित्यकार श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

सरकारी स्तर पर भी शोक व्यक्त किया गया है, और उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया जा रहा है।

उनकी अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button