BREAKING | इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

इंदौर, 8 जुलाई 2025। इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भर रही इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खामी के चलते देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट ने सुबह 6:30 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद यात्रियों को जोरदार झटका महसूस हुआ, जिससे विमान में अफरा-तफरी मच गई।
पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को आपात स्थिति की जानकारी दी और विमान को सुरक्षित लौटाकर सुबह 7:15 बजे लैंड करा दिया। फ्लाइट में ‘फॉल्स अलार्म’ के संकेत मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया।
एयरपोर्ट प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा सेवाओं को अलर्ट पर रखा था। विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
फ्लाइट सेवा रद्द, तकनीकी जांच जारी
सुरक्षा जांच के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने इस विमान को अस्थायी रूप से सेवा से बाहर कर दिया है। इंदौर-रायपुर रूट की यह उड़ान रद्द कर दी गई है और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सूचित किया जा रहा है।



