CG ROAD ACCIDENT | भाजपा नेता की पत्नी समेत दो महिलाओं की मौत, बेटा गंभीर

कोंडागांव। जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। जुगानी कैंप के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक और घायल
मृतकों की पहचान राजेश्वरी ठाकुर (पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की पत्नी) और नगर पालिका कर्मचारी शर्मिला सरकार के रूप में हुई।
हादसे में जैनेंद्र ठाकुर का बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसे फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार, परिवार रायपुर से कोंडागांव लौट रहा था। जुगानी कैंप के पास कार की रफ्तार तेज थी, जिससे नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच जारी
कोंडागांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



