chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CONGRESS PROTEST | ED कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, छत्तीसगढ़ में आज चक्का जाम

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी आज 22 जुलाई को राज्यव्यापी बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस 33 जिलों में हाईवे पर 2 घंटे का चक्का जाम करेगी।

दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्का जाम

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा। पार्टी ने सभी जिलों में प्रमुख हाईवे पर चक्का जाम करने के लिए जिम्मेदार प्रभारी नेताओं की नियुक्ति की है। उन्हें स्थानीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय में प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता को हो सकती है परेशानी

कांग्रेस जिन राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्का जाम करेगी, वे आम लोगों के रोजमर्रा के आवागमन के लिए प्रमुख मार्ग हैं। ऐसे में नागरिकों को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच ट्रैफिक जाम और वैकल्पिक मार्ग चुनने की सलाह दी जा रही है।

रायपुर और अन्य जिलों में बाधित मार्ग

रायपुर : VIP रोड स्थित श्रीराम मंदिर चौक (करेंसी टावर) के पास नेशनल हाईवे।

धरसींवा-धनेली : नेशनल हाईवे।

बिलासपुर : सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाईओवर।

जगदलपुर : आमागुड़ा चौक।

कांग्रेस का कहना है कि यह प्रदर्शन ED की “राजनीतिक प्रताड़ना” के खिलाफ जन आवाज उठाने के लिए किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button