chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
RAIPUR DEAD BODY FOUND | रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में युवक की लाश मिलने से हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच अनुमानित है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
यह घटना सरस्वती थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।



