chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | एनएचएम कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, कल से लौटेंगे ड्यूटी पर …


रायपुर, 19 सितंबर।
छत्तीसगढ़ के मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात के बाद एनएचएम संघ ने घोषणा की कि कल से सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटेंगे।

गौरतलब है कि हड़ताल के चलते प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से लोग घंटों भटक रहे थे।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर कर्मचारी हड़ताल से वापस नहीं लौटे तो सरकार दो दिनों के भीतर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी। मंत्री ने कर्मचारियों को आज शाम तक का अल्टीमेटम भी दिया था।

अल्टीमेटम और चर्चा के बाद कर्मचारियों ने तत्काल प्रभाव से हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। अब कल से सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button