hindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनल

BIG BREAKING | पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। 26 और 27 अक्टूबर की दरमियानी रात पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के लीपा घाटी क्षेत्र में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

सेना सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की इस अकारण गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी जोरदार और माकूल जवाब दिया। भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी चौकियों पर भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था। फिलहाल नियंत्रण रेखा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारतीय सेना ने साफ कर दिया है कि किसी भी उकसावे का जवाब तुरंत और मुंहतोड़ तरीके से दिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button