chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG LAGHU VANOPAJ | छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष बने रूप साय सलाम, उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा

रायपुर, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लघु वनोपज संघ में नई नियुक्तियां की हैं। नारायणपुर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष रूप साय सलाम को संघ का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बालोद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नई नियुक्तियों को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। दोनों पदाधिकारी पहले भी संगठनात्मक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।



