chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | शंकर ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी, जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल

रायपुर. रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। सरकार ने चीफ इंजीनियर शंकर ठाकुर को जल संसाधन विभाग का प्रभारी ENC बना दिया है।
दिलचस्प बात ये है कि शंकर ठाकुर इस पद पर सिर्फ 3 महीने रहेंगे, क्योंकि जून में उनका रिटायरमेंट तय है। उन्होंने इस पद पर इंद्रजीत उइके की जगह ली है, जिनकी संविदा अवधि सोमवार को खत्म हो गई।

सिर्फ ENC ही नहीं, जल संसाधन विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल भी किया गया है। हाल ही में SE से प्रमोट होकर CE बने अधिकारियों की भी पोस्टिंग कर दी गई है।
यानी विभाग में एक साथ कई बड़े बदलाव हुए हैं, जिसका असर आगे कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है।



