chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG PROMOTION BREAKING | साल के आख़िरी दिन पुलिस अफसरों को प्रमोशन की सौगात ..

 

रायपुर। साल 2025 के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे को बड़ी खुशखबरी मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा और उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन की सौगात दी गई है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश को पुलिस अधिकारियों के हित में लिया गया अहम फैसला माना जा रहा है।

विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 16 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी या समकक्ष पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी या समकक्ष पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है। इस फैसले से पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में रितेश चौधरी, जितेन्द्र कुमार खूंटे, अंजली नाग (गुप्ता), कर्ण कुमार उके, मनोज कुमार ध्रुव, पुष्पेन्द्र नायक, मनोज तिर्की, सारिका वैद्य, निधि नाग, कपिल चन्द्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, रश्मीत कौर चांवला और अनिल कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं। पुलिस महकमे में इसे नए साल से पहले मनोबल बढ़ाने वाला बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button