BIG BREAKING | लैंडिंग के वक्त अजित पवार का प्लेन क्रैश

बारामती। महाराष्ट्र के बारामती में एनसीपी नेता अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि विमान किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती पहुंच रहा था, इसी दौरान लैंडिंग की कोशिश में हादसा हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान को उतरते समय तकनीकी या अन्य कारणों से परेशानी हुई, जिसके बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि घटना को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
Ajit Pawar’s plane crashes while trying to land in Baramati.
Ajit Pawar’s plane meets with a serious accident.
Plane crashes while trying to land in Baramati.#Baramati | #PlaneCrash | #Maharashtra | @mieknathshinde | @AjitPawarSpeaks | @narendramodi pic.twitter.com/2jzeHfvhwf
— HIMANSHU PARMAR (@himanshu_171120) January 28, 2026
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। विमान में मौजूद लोगों की स्थिति को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।



