chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | बीजेपी महिला मोर्चा की नई जिलाध्यक्ष सूची जारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में महिला मोर्चा संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्षों और महामंत्रियों की नई सूची जारी कर दी गई है। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी की गई है। आदेश प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डे द्वारा जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
घोषित सूची के अनुसार कांकेर, सुकमा, बीजापुर, बिलासपुर ग्रामीण, सक्ती, जांजगीर-चांपा, जशपुर सहित कई जिलों में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी अनुभवी और सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। पार्टी संगठन का मानना है कि नई नियुक्तियों से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी।

प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि इन बदलावों से संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ आने वाले चुनावी कार्यक्रमों में भी महिला मोर्चा की भूमिका और मजबूत होगी।



