chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR PARKING FEE | तेलीबांधा तालाब में अब गाड़ी खड़ी करना पड़ेगा महंगा

 

रायपुर। शहरवासियों के लिए सुकून और फैमिली टाइम की पहचान रहा तेलीबांधा तालाब अब जेब पर भारी पड़ने वाला है। रायपुर नगर निगम ने तेलीबांधा तालाब और मरीन ड्राइव इलाके में पार्किंग शुल्क लगाने का फैसला लिया है। यानी अब यहां गाड़ी खड़ी करने के लिए लोगों को पैसे देने होंगे।

अब तक तेलीबांधा तालाब को रायपुर का फ्री फैमिली जोन माना जाता रहा है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बिना किसी खर्च के यहां घूमने आते थे, लेकिन अब नगर निगम इसे राजस्व का जरिया बनाने की तैयारी में है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पार्किंग शुल्क देने के बावजूद वाहन चोरी या नुकसान की जिम्मेदारी नगर निगम नहीं लेगा।

पार्किंग शुल्क का नया नियम

नगर निगम के फैसले के मुताबिक –

सुबह से दोपहर 12 बजे तक पार्किंग फ्री रहेगी

दोपहर 12 बजे के बाद शुल्क लागू होगा

चार पहिया वाहन (4 घंटे) – 20 रुपये

दो पहिया वाहन (12 घंटे) – 10 रुपये

मॉर्निंग वॉक करने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा

महापौर ने दी सफाई

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि मरीन ड्राइव पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जाते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। यातायात को सुचारू रखने के लिए पार्किंग शुल्क जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों से सुझाव भी लिए जाएंगे।

कांग्रेस का विरोध

इस फैसले पर कांग्रेस ने तीखी आपत्ति जताई है। PCC चीफ दीपक बैज ने नगर निगम पर सिर्फ राजस्व वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रायपुर ही नहीं, प्रदेश के कई नगर निगमों के पास बजट की कमी है, इसलिए जनता से पैसे वसूले जा रहे हैं।

लोगों में नाराजगी

पार्किंग फीस को लेकर रायपुरवासियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। लोगों का कहना है कि जब शुल्क लिया जा रहा है, तो वाहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी ऐसा ही फैसला लिया गया था, लेकिन बाद में उसे वापस लेना पड़ा था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button