ANITA SONI DEATH | CGPSC टॉपर अनिता सोनी का आकस्मिक निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की होनहार प्रशासनिक अधिकारी और CGPSC 2018 बैच की टॉपर अनिता सोनी का शनिवार रात निधन हो गया। वे पिछले 50 दिनों से फरीदाबाद के फोर्टिस अस्पताल में इलाजरत थीं।
उच्च शिक्षा (MBA) के लिए फरीदाबाद प्रवास के दौरान उन्हें पीलिया (Jaundice) हो गया था। संक्रमण बढ़ने के कारण मल्टी ऑर्गन फेल्योर के चलते उनका निधन हुआ।
अनिता सोनी ने छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में असिस्टेंट मैनेजर पद पर रहते हुए PSC की तैयारी की और 2018 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। चयन के बाद उन्हें वित्त विभाग में जिम्मेदारी दी गई थी। वे रायपुर के मोवा क्षेत्र की रहने वाली थीं और मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती थीं। उनके पिता सुरेश सोनी और माता शांति सोनी हैं।
अनिता के आकस्मिक निधन की खबर से प्रशासनिक अमले में शोक की लहर है। उनके बैचमेट्स और वरिष्ठ अधिकारी सोशल मीडिया और आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप्स पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक मेहनती और प्रेरणादायक अधिकारी के रूप में उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।



