RAIPUR BREAKING | 379 दिन बाद रिहाई, लखमा को देख झूमे कांग्रेसी

RAIPUR BREAKING | Released after 379 days, Congress members rejoice on seeing Lakhma
रायपुर। 379 दिन जेल में रहने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर निकलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। लखमा ने सबसे पहले कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन से गले मिलकर अभिवादन किया और फिर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
कवासी लखमा की पत्नी बुधरी ने बताया कि पति की रिहाई का इंतजार इतना लंबा था कि वे दुबली-पतली हो गई थीं और उनका खाना-पीना भी कम हो गया था। आज उन्हें राहत और खुशी दोनों महसूस हो रही है।
कवासी लखमा सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के तहत जेल से बाहर आए हैं। हालांकि जमानत की शर्तों के मुताबिक उन्हें छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा। कोर्ट में पेशी के दौरान ही वे छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और वर्तमान पता व मोबाइल नंबर संबंधित पुलिस थाने में दर्ज कराना अनिवार्य है।
बताया जा रहा है कि ED ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। उनसे रिमांड पर 7 दिन पूछताछ की गई थी। इसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल में रखा गया। तब से वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे।



