chhattisgarhhindi newsUncategorizedछत्तीसगढ़

CG BREAKING | DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, जांच में आरोप सही

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने दंतेवाड़ा में पदस्थ रही DSP कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। कारोबारी दीपक टंडन द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

शिकायत के अनुसार, कारोबारी दीपक टंडन ने DSP कल्पना वर्मा पर प्रेम संबंध के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठने और संवेदनशील जानकारियां लीक करने जैसे आरोप लगाए थे। प्रारंभिक जांच में आरोपों को गंभीर पाया गया, जिसके बाद गृह विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया।

दीपक टंडन का आरोप है कि वर्ष 2021 से DSP कल्पना वर्मा ने लव ट्रैप में फंसाकर करीब 2.5 करोड़ रुपये की वसूली की। इसमें लगभग 2 करोड़ रुपये नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख की गोल्ड ज्वेलरी और अन्य महंगे गिफ्ट शामिल हैं। कारोबारी का दावा है कि शिकायत के बावजूद अब तक कार और ज्वेलरी वापस नहीं की गई है।

मामले में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि DSP कल्पना वर्मा ने नक्सल ऑपरेशंस से जुड़ी गोपनीय जानकारियां लीक कीं, जिससे कारोबारी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

सरकार ने जांच रिपोर्ट को गंभीर मानते हुए DSP कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें पुलिस मुख्यालय या शासन द्वारा निर्धारित स्थान से अटैच रखा जाएगा। दो सप्ताह पहले यह जांच रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी गई थी, जिसके आधार पर अब कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button