CHHATTISGARH | 3C-VFR से 3C-IFR में अपग्रेड हुआ बिलासपुर एयरपोर्ट

रायपुर, 6 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट को अब सभी मौसमों में उड़ान संचालन की अनुमति मिल गई है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राज्य के विकास और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए एक अहम और दूरगामी कदम बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हवाई सेवाएं मिलेंगी। ऑल वेदर ऑपरेशन की सुविधा से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग और पर्यटन को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद भी है।
इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार से छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर और मजबूत होगा।



