RAIPUR NAGAR NIGAM | वीर सावरकर वार्ड में निगम का ताला

रायपुर। रायपुर नगर निगम ने जोन 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड में बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 बड़े टैक्स बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों को सील कर दिया। कई वर्षों से बकाया संपत्ति कर जमा नहीं करने पर यह कदम उठाया गया।
नगर निगम द्वारा डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए जाने के बाद भी संबंधित बकायादारों ने टैक्स जमा नहीं किया था। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई की।
कार्रवाई में 5 लाख 26 हजार 273 रुपये के बकायादार प्रितम सिंग जीत सिंग, 4 लाख 49 हजार 614 रुपये के बकायादार अशोक कुमार, विजय कुमार और विनोद कुमार नवानी, 4 लाख 38 हजार 529 रुपये के बकायादार प्रमोद अग्रवाल सहित कई अन्य नाम शामिल हैं। इसके अलावा 2 लाख से लेकर 40 हजार रुपये तक के बकायादारों के परिसरों पर भी ताला लगाया गया।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



