hindi newsनेशनल

CYBER FRAUD | 10 करोड़ की ठगी… रिटायर्ड DGM भी बने साइबर शिकार

 

रायपुर डेस्क। अलीगढ़ से साइबर ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड डिप्टी जनरल मैनेजर दिनेश शर्मा साइबर ठगों के जाल में फंसकर अपनी जिंदगीभर की 1.10 करोड़ रुपये की कमाई गंवा बैठे।

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि बैंकिंग सिस्टम को अच्छी तरह समझने वाले अधिकारी भी इस खेल को पकड़ नहीं पाए।

ठगी की शुरुआत 2 नवंबर से हुई। दिनेश शर्मा के पास 30-40 प्रतिशत मुनाफा देने का मैसेज आया। पहले तो उन्हें लगा कि ये फर्जी ऑफर है, लेकिन इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया।

ग्रुप में कई लोग अपने ‘प्रॉफिट’ के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे थे। माहौल ऐसा बनाया गया कि सब लोग मोटा पैसा कमा रहे हैं। पहले छोटी रकम लगाने का दबाव बनाया गया।

दिनेश शर्मा ने शुरुआत में 5 हजार रुपये लगाए। एक वर्चुअल ऐप पर उन्हें अच्छा खासा मुनाफा दिखाया गया। यहीं से भरोसा बढ़ा और निवेश की रकम भी बढ़ती गई।

धीरे-धीरे वे 1.10 करोड़ रुपये तक लगा बैठे। इसके बाद ठगों ने उनसे 3 करोड़ रुपये और जमा करने की मांग कर दी।

3 करोड़ की मांग सुनकर उन्होंने पहली बार परिवार से बात की। तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं।

इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरा मामला सामने रखा।

पीड़ित ने दी तीन बड़ी सलाह :

किसी भी निवेश की बात परिवार से न छिपाएं

ज्यादा मुनाफे के लालच में न आएं

ठगी होते ही तुरंत साइबर सेल में शिकायत करें

यह मामला साफ करता है कि साइबर ठग भरोसे का माहौल बनाकर धीरे-धीरे बड़ी रकम निकलवा लेते हैं। इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button