chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | IAS अंकित आनंद बने CRDA के पहले CEO …

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरी विकास को नई रफ्तार देने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अंकित आनंद को राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि यह प्राधिकरण पहली बार गठित हुआ है और अंकित आनंद इसके पहले CEO होंगे।

CRDA के गठन के साथ ही रायपुर, नवा रायपुर, दुर्ग और भिलाई को एक ही प्राधिकरण के अंतर्गत लाया गया है। अब तक ये शहर अलग-अलग एजेंसियों और योजनाओं के जरिए विकसित हो रहे थे, जिससे तालमेल की कमी सामने आती थी। सरकार का मानना है कि एकीकृत ढांचा बनने से शहरी नियोजन, आधारभूत संरचना, यातायात, आवास और औद्योगिक विकास को एक साझा दिशा मिलेगी।

CRDA का मकसद राजधानी और औद्योगिक क्षेत्रों के समन्वित विकास को सुनिश्चित करना है। भूमि उपयोग की स्पष्ट नीति, ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर का बेहतर प्लान, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश आकर्षित करने की रणनीति अब एक ही प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ाई जाएगी। इससे नवा रायपुर और दुर्ग-भिलाई जैसे क्षेत्रों को राजधानी रायपुर से बेहतर कनेक्टिविटी और विकास का फायदा मिलने की उम्मीद है।

आईएएस अंकित आनंद को प्रशासनिक और विकास परियोजनाओं का लंबा अनुभव है। वे पहले भी कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में उनकी नियुक्ति को CRDA के लिए मजबूत नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि चार बड़े शहरी क्षेत्रों को एक प्राधिकरण के तहत लाना छत्तीसगढ़ के शहरी विकास इतिहास में बड़ा और दूरदर्शी कदम है। इससे फैसलों में तेजी आएगी और निवेश, रोजगार तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा मिलेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button